छत्तीसगढ़: मॉर्निंग वाक करना शख्स को पड़ा महंगा...तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठक्कर...मौके पर मौत

मॉर्निंग वाक पर मौत

Update: 2021-03-02 01:26 GMT
फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ कुरूद। मॉर्निंग वाक पर निकले एक अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने ठक्कर मार दी। इससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया है। दुर्घटना भखारा थाना क्षेत्र के भेंडरवानी रोड में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार भेंडरवानी-चिरपोटी रोड में भेंडरवानी के रहने वाले 55 वर्षीय चोवाराम पटेल मॉर्निंग वाक पर निकले थे। तभी पीछे से चोवाराम को एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए गुजरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार धनीराम ध्रुव हंकारा से सामाजिक बैठक से सुबह 5 बजे अपने घर खम्हरिया वापस जा रहा था। सूचना मिलते ही भखारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags:    

Similar News