Chhattisgarh: जिले में ट्रिपल मर्डर, पुलिस की उड़ी नींद

छग

Update: 2024-10-12 10:47 GMT

बिलासपुर। जिले में दशहरा से पहले एक ही रात में 3 लोगों का मर्डर हो गया। कहीं प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, तो कहीं पान दुकान संचालक को मार डाला। वहीं, पति ने शराबी पत्नी पर कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना मस्तूरी, तखतपुर और सीपत थाना क्षेत्र की है।

एक साथ तीन हत्याओं से पुलिस की नींद उड़ गई है। एक मामले में पुलिस ने प्रेमी और पति को हिरासत में लिया है। पान दुकान चलाने वाले युवक के हत्यारों की भी पहचान नहीं हो गई है।

तखतपुर में शादीशुदा प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। महिला भी शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे है। जरहागांव के ठकरीकापा निवासी नरेंद्र सोनकर (40) पहले से शादीशुदा है। गांव में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। शादी के बाद गांव की बहू लता सोनकर (35) से उसका अफेयर हो गया। दोनों रोजी-मजूदरी करने तखतपुर आते थे। लिहाजा, उन्होंने यहां टिकरीपारा में गुल्लू ठाकुर के मकान को किराए पर लिया। जहां वह दोपहर में लता के साथ रहता था।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी निवासी मुमताज शिकारी (36) चूड़ी बेचती थी। उसका पति रामफल उर्फ नाना शिकारी (40) मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था।दोनोंपत्नी शराब पीने के आदी थे। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी शराब के नशे में थे। उनके बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी।

मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम नेवारी निवासी बंटी उर्फ युवराज सिंह ठाकुर (20) पिता विनोद सिंह ठाकुर गांव में पान दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह उसकी अधजली लाश नहर किनारे मिली थी। शुरुआती जांच से पता चला कि, युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया।


Tags:    

Similar News

-->