छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया बना विवाद का कारण, सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज

बड़ी खबर

Update: 2021-04-19 05:28 GMT

DEMO PIC

बिलासपुर। सोशल मीडिया में हर बार भड़कीले कमेंट की वजह से लोगों को थाने तक आना पड़ता है, ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना में सामने आया है। जिसमें दो युवाओं का गुट आपस में भिड़ गए।

इंस्टाग्राम में कमेंट्स को लेकर दो स्कूली युवाओं में विवाद हो गया। बाद में यह विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा। दूसरे छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले छात्र पर हमला कर दिया। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

गंगानगर फेस 2 निवासी अभिषेक सिंह ठाकुर महर्षि स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र उसके इंस्टाग्राम में गलत टिप्पणी करता है। इसका उसने विरोध किया तो उसने उसे मिलने के लिए 17 अप्रैल की शाम सेंट विसेंट पिलौटी स्कूल के पास बुलाया।
उसके साथ कुछ और लड़के थे। सभी उसके ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं गाड़ी से कुछ हथियार निकाल रहे थे, जिसे देखकर वह भाग निकला। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Tags:    

Similar News

-->