रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एक नवंबर को बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 7 पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। नक्सल मोर्चे पर कामयाबी दिलाने वाले इन जांबाज जवानों को 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक' से नवाजा जाएगा। इन 7 जवानों में 2 दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। वहीं 5 जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ हैं। इनमें एक सहायक उप निरीक्षक, चार प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।

ये होंगे सम्मानित

  1. सोमारू कड़ती - सहायक उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा
  2. केशर लाल सरोज 228- प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा
  3. बैसाखू राम सोम 218- प्रधान आरक्षक, नारायणपुर
  4. पुनउ राम दुग्गा 831-प्रधान आरक्षक, नारायणपुर
  5. सकेन्द्र कुमार नेताम 751- प्रधान आरक्षक, नारायणपुर
  6. विवेक सिंह 709 - आरक्षक, नारायणपुर
  7. रमेश कुमार अंधारे 714- आरक्षक, नारायणपुर

Tags: