छत्तीसगढ़: तेंदुए की दहशत, एक महिला का कर दिया ये हाल

जानें पूरा मामला।

Update: 2022-01-27 12:45 GMT

गरियाबंद। जिले में आज एक बार फिर तेंदुए का खौफ देखने को मिला है। महिला परसूली जंगल इलाके के ऊंड़ा गांव की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार जंगल गयी महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर घायल हो गयी है और उसके चेहरे पर खरोंच के निशान आ गए हैं। हालांकि इस घटना में महिला किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब हो गयी है। घटना के बाद आस पास के इलाके में दहशत का माहौल है।

इलाके में तेंदुए की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम सतर्क हो गयी है और तेंदुए को ढूंढने का कार्य जारी है। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें प्रदेश के बहुत से इलाकों में से लगातार तेंदुए के होने की और आस पास के ग्रामीणों को अपना शिकार बनाने की खबरें लगातार सामने आ रही है।

Tags:    

Similar News

-->