मंत्रालय के अनुभाग अधिकारियों की नई पोस्टिंग, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
छत्तीसगढ़.
रायपुर: साप्रवि ने मंत्रालय संवर्ग के 6 अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदले हैं। इनमें राजपाल बघेल की 29 सितंबर को खनिज विभाग में की गई पोस्टिंग को संशोधित कर साप्रवि 10 में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह मुश्ताक अली अंसारी को लोनिवि से स्थानांतरित किया है। इनके अलावा ब्रजेश अग्रवाल नगरीय प्रशासन से लोनिवि,गुलाब साव वित्त से स्कूल शिक्षा, ज्योति पटेल जीएडी 9 से आईटी पदस्थ किया गया है।