डेमो फोटो 

रायगढ़: ग्राम पंचायत सकरेली एवं समपार फाटक सकरेली के पास की बर्बाद हो चुकी सड़क को देखने के लिए गुरूवार को एनएच के सीई और अन्य अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने ठेकेदार को सड़क की मरम्मत में लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सकरेली फाटक पर डस्ट डालने के बाद भी खराब सड़क से निजात नहीं मिल रही है। गुरूवार को फिर गाड़ी फंसने से सड़क जाम हाे गई।

इसी दिन दौरे पर विभाग के सीई केके पीपरी और अन्य अधिकारी आने वाले थे, इसलिए ठेकेदार व अन्य अधिकारियों की हालत खराब हो गई। आनन फानन में फिर से डस्ट मंगा कर गड्ढों को भरने का प्रयास किया गया। शाम को अधिकारी पहुंचे तो ठेकेदार को दो दिनों के अंदर डस्ट की जगह में जीएसबी डालने का निर्देश दिया है। डस्ट डालने पर फटकार लगाई गई है।
सीई केके पीपरी ने ग्रामीणों से कहा कि यदि फिर से ठेकेदार यहां पर डस्ट डाले तो उसकी शिकायत उनसे कर सकते हैं। ईई ममता पटेल ने बताया कि उन्होंने पूर्व में ठेकेदार को डस्ट नहीं डालने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी ठेकेदार ने मौके पर डस्ट डाल दिया।
Tags: