छत्तीसगढ़: पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर पति ने कर दी हत्या, अंजान मर्दों के साथ देख हुआ था नाराज

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-02 13:46 GMT

बलरामपुर। जिले में पति ने अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपी जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अनजान 2 युवकों को घर में बिठाकर उनसे बात कर रही थी। ये देखकर आरोपी गुस्से में आ गए और उसने महिला के सिर और चेहरे पर वारकर उसे मार दिया। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामनाथ नगेसिया और उसकी पत्नी बृहस्पति कोटागहना गांव में रहते थे। उनकी एक छोटी बच्ची भी है। 31 जनवरी की रात को रामनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा था। यहां पहुंचते ही उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी और युवकों के साथ घर में बैठी हुई है। बृहस्पति उन दोनों युवकों से बात कर रही थी। वहीं उसकी बच्ची वहां से कुछ दूर पर सो रही थी।
वो दोनों युवक को देखकर रामनाथ नाराज होने लगा। उसने अपनी बीवी को गाली देना शुरू किया। इतने में वो दोनों युवक भाग निकले। इसके बाद रामनाथ ने पास रखा डंडा उठाया और पत्नी पर एक के बाद एक कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वह अपने बच्ची को लिए रात भर वहीं शव के पास बैठा रहा। अगले दिन सुबह वह मौके से फरार हो गया था।
इधर, जब आस-पास के लोग घर पहुंचे तो उन्होंने महिला का शव खून से लथपथ हालत में देखा। जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले महिला के पति की तलाश शुरू की। तलाश करने में रामनाथ गांव में ही मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को पूरे मामले की जानकारी दी है।
Tags:    

Similar News