छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में मिली अभूतपूर्व सफलता: CM साय

छग

Update: 2025-04-04 14:59 GMT
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में संचालित खनन गतिविधियों से वर्ष 2024-25 में राज्य को 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत अधिक है, जो करीब 1,400 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को दूरदर्शी नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और ईमानदार कार्यसंस्कृति का परिणाम बताया है।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल खनिज संपदा का भंडार नहीं है, बल्कि विकास की असीम संभावनाओं और जनकल्याण की प्रतिबद्धताओं से समृद्ध है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की भागीदारी देश के कुल खनिज उत्पादन मूल्य में 16 प्रतिशत से अधिक है। राज्य सरकार की ई-नीलामी प्रणाली, तकनीकी नवाचार और सुशासन आधारित पहलों के माध्यम से खनिज क्षेत्र को केवल राजस्व का स्रोत नहीं, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों के लिए विकास का इंजन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News