छत्तीसगढ़: शादी में पहुंची लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

शर्मनाक घटना

Update: 2021-07-16 07:41 GMT

छत्तीसगढ़/बलरामपुर। शादी में आई नाबालिग के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान खुशी के मौके पर डांस किया। तभी कुछ लोगों की नियत लड़की पर बिगड़ गई। इसके बाद लड़की को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद 5 आरोपियों ने बच्ची को पकड़कर जंगल ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर कुसमी थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News