छत्तीसगढ़: बैंक मैनेजर बनकर लोगों से धोखाधड़ी, 4 आरोपी गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-19 13:25 GMT

सीतापुर: जब से ऑनलाइन बैकिंग और मोबाइल की सुविधा आई है। तब से धोखाधड़ी के मामलें बढ़ रहे है। देश में आए दिन फोन के जरिए ठग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते है। पुलिस ने ऐसे ही ठगी को अंजाम देने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बैंक मैनेजर बनकर आम जनता से धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के देवघर में बैठकर ऐसी ही कई घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने हमला बोला और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को फिलहाल अंबिकापुर केंद्रीय जेल में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Tags:    

Similar News