छत्तीसगढ़: पूर्व विधायक डॉ राजेश्वरी त्रिपाठी का निधन...मंत्री ने जताया शोक

Update: 2020-10-09 09:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान सरगुजा जिले के लखनपुर (अब अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र है) विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1973 के उपचुनाव में विधायक निर्वाचित हुए सरगुजा संभाग के बेहद लोकप्रिय चिकित्सक डॉ राजेश्वरी त्रिपाठी का निधन हो गया। 88 वर्षीय डॉ त्रिपाठी सरगुजा संभाग के नामचीन चिकित्सकों में गिने जाते थे। जरूरतमंदों से कभी उन्होंने चिकित्सकीय परामर्श की फीस नहीं ली।उनके लिए कहा जाता है अपने मुंह से उन्होंने कभी किसी मरीज से फीस की मांग नहीं की। वर्षों कांग्रेस के साथ जुड़े रहे डॉ त्रिपाठी के निधन से सरगुजा के लोग स्तब्ध हैं।


Tags:    

Similar News