रायपुर। बीजेपी सांसद मोहन मंडावी का विवादित बयान सामने आया है। मंडावी ने कांग्रेस के हाथरस मामले को लेकर दिए धरना प्रदर्शन पर बयान दिया है। सांसद मंडावी ने हाथरस घटना को बनावटी बताया है। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस वाले बनावटी धरने पर बैठती हैं।

वहां किसी प्रकार का अत्याचार नहीं हुआ है। हाथरस मामले को अत्याचार बनाकर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता वहां पहुंच रहे हैं और बनावटी प्रदर्शन कर रहे हैं।


Tags: