जगदलपुर। भाजपा आईटी सेल बस्तर के जिला संयोजक तेजपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। तेजपाल के मुताबिक जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर में रेडियोलाॅजिस्ट के पद पर पदस्थ डाॅ. मनीष मेश्राम की ओर से लगातार अपने अधिकारिक फेसबुक हैंडल से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के खिलाफ अपमानजनक और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट कर रहे हैं।



 


Tags: