छत्तीसगढ़: ठंड दिखाएगी तेवर, पढ़ें पूरा अपडेट

गर्म कपड़े पहनकर सुरक्षित रहें.

Update: 2025-11-27 02:42 GMT

रायपुरछत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों के एक दो इलाकों में शीत लहर की संभावना है।

पेंड्रा रोड में 12.5 डिग्री, जगदलपुर में 14 डिग्री, दुर्ग में 15 डिग्री, बिलासपुर और माना में 15.8 डिग्री, साथ ही राजनांदगांव में 16 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Tags:    

Similar News