छत्तीसगढ़: BSF जवान की पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश...परिजनों पर लगाया ये गंभीर आरोप

Update: 2021-01-30 13:51 GMT

छत्तीसगढ़। बीएसएफ मे सरहद पर मोर्चा सम्हालने वाले बीसएफ के जवान और उसकी पत्नी के बीच फोन पर जमजर बहसा बहसी शुरू हो गयी और बहसा बहसी इतनी बढ़ गयी कि रात को पत्नी फांसी के फंदे पर झूल गयी। राहत की खबर ये है कि समय रहते ही फांसी लगाने वाली महिला के ससूर ने उसी फंदे पर झूलते देख लिया और शोर मचाने लग गया। शोर सुनकर अडोस पड़ोस के लोग मौके पर पहुँच गए और हंसिया से उंसके फंदे को काटा गया। फोन पर बात करने को लेकर फोन पर इतना विवाद हुआ कि पत्नी फाँसी के फंदे पर झूल गयी। राहत ये थी कि समय रहते महिला के ससुराल वालों ने देख लिया और उसे झूलते हुए फांसी के फंदे से उतार लिया और महिला की जान बच गयी। ये मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थाने के सिकिरमा का है।

इधर फरसाबहार थाने की ओर से बताया गया है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जाँच की जा रही है । इधर दूसरी ओर महिला के ससुराल वालों का कहना है कि दोनो पति पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर विवाद होता है। फोन पर बात नही करने और फोन पर हमेशा व्यस्त रहने को लेकर नकुल अपनी पत्नी से लड़ाई करता है और शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला की छोटी बहन ने बताया कि उसकी बहन और जीजा के बीच हर दिन झगड़ा होता है।पहले उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते थे लेकिन जब दहेज नही मिला तो हर दिन उसके साथ गाली ग्लौज किया जाता है ।उसी के दुष्परिणामस्वरूप उसकी बड़ी बहन कल फांसी के फंदे पर झूल रही थी ।उसने बताया कि फरसाबहार थाने में पूरे मामले की थाने में लिखित में शिकायत कर दी गयी हैं।


Tags:    

Similar News

-->