छत्तीसगढ़: 2 लाख का गांजा पकड़ाया...ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Update: 2021-02-24 13:01 GMT

जगदलपुर। ओडिसा बॉर्डर से जुड़ा होने के बस्तर इन दिनों अवैध गांजा तस्करी करने वालो का पसंदीदा रास्ता बना हुआ है। तस्करों द्वारा इन इलाकों से लगातार गांजा व अन्य मादक पदार्थो की तस्करी करने की कोशिश की जा रही है पर नगरनार पुलिस की जबर्दस्त चौकसी से अधिकतर तस्कर बॉर्डर पार करते ही पकडे जा रहे हैं। पिछले एक महीनों में नगरनार पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली समेत कई प्रदेशों के तस्करों को पकड़ा है। गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा में अच्छे किस्म का गांजा यूपी, झारखंड और बिहार की तुलना में आधे दरों में मिलता है यही वजह है कि तस्कर इन राज्यों से ओडिसा की ओर आते हैं। बुधवार को नगरनार पुलिस को गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई है।

बताया जा रहा है कि इस कार्यवाही में पकड़े गए तस्कर बस्तर से करीब 2 हजार किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश से आये थे। नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़िशा की तरफ से गांजा लाया जा रहा हैं। इसके बाद जब जांच की शुरूआत की गई इस बीच मुखबिर के बताये अनुसार एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। इसे चैक किया गया तो इसमें 55 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी बाजार मूल्य 275000 रूपये के आसपास है। पुलिस ने तस्करी के मामले में हर्ष कमल और मनजीत शर्मा को पकड़ा है। इनमें से एक तस्कर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा ट्रक को भी जब्त किया है।


Tags:    

Similar News

-->