रायगढ़ । कोतरा रोड नंदेली मार्ग पर ठाकुरपाली कुरमापाली पेट्रोल पम्प के पास डंपर से मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की स्पॉट पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का हाथ बुरी तरह से कुचल गया था।

ग्राम राईतराई निवासी बूंदराम सिदार, परदेसी सिदार एवं डहरुराम सिदार मोटरसाइकिल में सवार होकर कुरमापाली की ओर आ रहे थे। पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे रायगढ़ से नंदेली की ओर जा रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस जबरदस्त भिड़ंत में डम्फर ने मोटर सायकल सवारों को रौंद डाला और बुधराम सिदार (50) परदेसी सिदार (45) की स्पॉट पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मोटर साइकिल पर बैठे डहरुराम सिदार (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
भीषण दुर्घटना के बाद वहां का दृश्य विचलित करने वाला था। घटना स्थल में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हो हल्ला करना शुरू कर दिया, इस बीच डंपर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया लोगों ने कुछ दूर तक लोगों ने उसे दौड़ाया भी लेकिन वह भागने में सफल हो गया। बताया गया कि राईतराई निवासी बूंदराम सिदार, परदेशी एवं डहरुराम घरेलू काम से कहीं गए हुए थे और अपना घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप ठाकुरपाली के पास यह दुर्घटना हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई एवं एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। किंतु काफी विलंब लगभग 2 घंटे के बाद पुलिस और एंबुलेंस पहुंची घायल डहरुराम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए भीड़ जमा हो गई और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर जाम लग गई।
कोतरा रोड थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए पुलिस के आला अफसर भी कुछ समय के बाद पहुचकर समझाईश देकर लाश को सड़क से हटाया गया। भारी वाहनों के आवाजाही अनियंत्रित और तेज रफ्तार से कोतरा रोड में दुर्घटना आम बात हो गई है जिस पर नियंत्रण के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन करने के साथ डंपर ट्रक व भारी वाहनों पर भी कड़ाई किए जाने की आवश्यकता है।
Tags: