खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सौरभ सिंह के मार्गदर्शन में राज्य के खनिज संसाधनों का समुचित एवं सतत विकास सुनिश्चित होगा, जिससे छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश खनिज क्षेत्र में समृद्ध है और इसकी योजनाबद्ध रूप से विकासात्मक उपयोगिता से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और आधारभूत संरचना में भी मजबूती आएगी।