CG: पीवीटीजी कमार सदस्यों ने घरों में तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय ध्वज का किया सम्मान

छग

Update: 2024-08-11 16:54 GMT
Gariaband. गरियाबंद। जिले में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देशभक्ति को प्रेरित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत कस के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार सदस्यों ने भी विशेष भागीदारी दी। ग्राम कस के प्रधानमंत्री आवास लाभान्वित कमार हितग्राहियों द्वारा अपने घरों में तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया गया। साथ ही तिरंगा प्रतिज्ञा शपथ लेकर लोगों को राष्ट्रहित में अपने घरों में तिरंगा लगाने को
प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत संकुल संगठन के संकुल व घरों में तिरंगा लगाकर देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया। देशभक्ति की भाव से ओत प्रोत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा देशभक्ति के नारे लिखे अपने हाथों में मेहंदी लगाकर आम नागरिकों को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम किरवई, चौबेबांधा आदि गांवों में महिला, बच्चे, युवा सहित सभी वर्गों के ग्रामीणों ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान जताया। साथ ही आमजनों को भी 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने को प्रेरित किया।
Tags:    

Similar News

-->