Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में बीती देर रात थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकली नहर पार स्थित जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले में जुआ-सट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, सीएसपी जांजगीर के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जुआ फड़ पर छापेमारी की।

जहां आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर सभी 10 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 46,700 रुपये नगद राशि एवं ताश की गड्डी बरामद की। बरामद नकदी को जुए में प्रयुक्त राशि बताया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं-
गुन्नी राम साहू (50), निवासी वार्ड क्रमांक 06, जांजगीर
अनिल कश्यप (24), निवासी कुटरा, पामगढ़
राहुल राठौर (24), निवासी चितरपारा, जांजगीर
राजू राठौर (51), निवासी खडपडीपारा, जांजगीर
अजय केंवट (29), निवासी पेण्ड्री
भरत राठौर (52), निवासी खोखरा
कोमल भार्गव (54), निवासी चण्डीपारा, थाना पामगढ़
नरेन्द्र राठौर (52), निवासी धाराशिव, पामगढ़
कृष्ण कुमार साहू (36), निवासी सरखों, नैला
प्रीतम राठौर (28), निवासी खोखरा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जुआ फड़ लंबे समय से संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। सही समय पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जांजगीर के साथ-साथ साइबर सेल प्रभारी, एएसआई, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई के चलते जुआ फड़ पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tags: