CG News: मूक बधिर युवती को बाइसन ने मारी ठोकर, हालत नाजुक

छग

Update: 2024-06-16 18:27 GMT
Korba. कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में बाइसन ने मूक बधिर युवती पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बता दें कि कटघोरा वन मंडल के जंगल में बीते कुछ दिनों से एक बाइसन विचरण कर रहा है। जो भोजन पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंचने लगा है। घटना कटघोरा वन वन मंडल के ग्राम सलोरा की है। सलोरा निवासी भग्गू केंवट की 18 साल की बेटी साधना केवट दिव्यांग है। वह न तो सुन पाती है और न ही बोल पाती है। हर रोज की तरह सुबह साधना अपनी बड़ी बहन चंद्रिका के साथ
शौच के लिए बाहर गई थी।

दोनों शौच कर घर वापस लौट रही थी। करीब 50 मीटर के अंतराल में दोनों आगे-पीछे पैदल चल रहे थे। इस बीच चंद्रिका की नजर बाइसन पर पड़ी, जो दौड़ते हुए आ रहा था। चंद्रिका को अनहोनी का एहसास हो गया। चंद्रिका छोटी बहन को इशारा करती रही लेकिन वह कुछ समझ पाती इससे पहले बाइसन ने उसपर हमला कर दिया। बाइसन के हमले से साधना दूर जा गिरी। चंद्रिका की चीख-पुकार का सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख बाइसन जंगल की ओर भाग गया। घायल युवती को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। घायल युवती के परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है। ग्रामीणों का कहना कि पिछले कुछ दिनों से बाइसन इस इलाके में घूमते हुए देखा गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Tags:    

Similar News

-->