CM विष्णुदेव साय कुछ देर में दिल्ली से पहुंचेंगे रायपुर एयरपोर्ट

Update: 2024-06-26 03:12 GMT

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटेंगे. सीएम साय सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट Raipur airport पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ में छः महीनों के काम को लेकर चर्चा हुई.

chhattisgarh news वहीं आज सीएम साय मीसाबंदियों का सम्मान करेंगे. सीएम हाउस में 1 बजे सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा. प्रदेश के हर जिले से मीसाबंदियों को आमंत्रित किया गया है. मीसाबंदियों के परिवारजनों का भी सम्मान होगा. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय सभी के साथ भोजन करेंगे.

एक अन्य खबर - भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. रायपुर पहुंचते ही नितिन नबीन भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है. रायपुर दक्षिण में होने वाले उप चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है.

Tags:    

Similar News