CG: हरेली त्यौहार के अवसर पर विधायक ने किया पौधा रोपण

छग

Update: 2024-08-04 14:47 GMT
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार 'हरेली' के अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी पत्नी प्रिया सिन्हा के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधा रोपण किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले त्योहारों में हरेली का खास महत्व है। इसे हमारे छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार के रूप में जाता है। इस दिन किसान अपने खेती से संबंधित औजारों की पूजा अर्चना करता है। साथ ही अच्छी फसल की कामना करता है। ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र में भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

इस बार किसानों के लिए हरेली और भी खास हो गई क्योंकि प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बनी सरकार ने उनके उपज का सही दाम उन्हें दिया है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों की आय बढ़ रही है। प्रदेश के किसान खुशहाल हो रहे हैं। वहीं हरेली से पहले प्रदेश की महतारियों को महतारी वंदन की 6वीं किस्त जारी की गई है। इससे प्रदेश की महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सहायता मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूरे देश में पौधे लगाने की अपील की है। इस अभियान से जुड़कर हम लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में पौधे लगा रहे हैं। हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधा लगाना अति आवश्यक है। इस दौरान भाजपा से सुधा साहू, मनीष शर्मा, जितेंद्र साहू, शुभ्रा शर्मा, हेमलता यादव उपस्थित रहें।
Tags:    

Similar News

-->