CG Crime: पति के दोस्त ने पत्नी को दी जान से मारने की धमकी

छग

Update: 2024-07-10 17:37 GMT
Jagdalpur. जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक महिला को उसके पति के जिगरी दोस्त ने बीच सड़क पर टंगिया से काट डालने की धमकी दी है। उसके घर पहुंचकर दरवाजा में कुल्हाड़ी से कई वार किए। उसके साथ गाली-गलौज किया। महिला की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जगदलपुर के कालीपुर अटल आवास की रहने वाली रेशमा ने पुलिस को बताया कि, उसका पति सुशील वर्मा ऑटो चलाता है। कुछ दिन पहले अपने दोस्त शेरू खान के साथ शराब पीने के लिए कालीपुर गया था। दोनों रातभर शराब पीए। पति को नशा ज्यादा हो गया, तो वो वहीं पर सो गया था। पति का दोस्त शेरू खान ऑटो को लेकर अपने घर चला गया था। जिसने ऑटो को लौटाने से
मना कर दिया।


महिला का कहना है कि, वो अपने पति का ऑटो लेने के लिए शेरू खान के घर गई थी। उसने ऑटो लौटाने के लिए कहा, लेकिन शेरू ने ऑटो लौटाने से मना कर दिया। गालियां देने लगा। जिससे महिला अपने घर लौट आई। जिसके बाद गाली-गलौज करते हुए शेरू खान भी महिला के घर पहुंच गया। महिला ने उसे देख अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया था। उससे दरवाजा खोलने को कहा।​​​​​​​ जब दरवाजा नहीं खोला गया तो शेरू खान ने उसके घर के बाहर के दरवाजा पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जब दरवाजा नहीं खोली तो धमकी देकर कहा कि यदि सड़क पर कहीं भी मिली तो टंगिया से काट डालूंगा। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अब उस युवक से जान का खतरा है। उसने ऑटो को भी नहीं लौटाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच भी की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->