CG: जीजा ने साली से के साथ किया छेड़छाड़, गिरफ्तार

छग

Update: 2025-02-09 16:11 GMT
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बलात्कार और छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। रात में घर पर अकेली पाकर युवती को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं, जीजा ने अपनी ही साली के साथ छेड़छाड़ की है। दोनों अलग-अलग थाना इलाके के मामले हैं। पहली घटना: पूंजीपथरा थाना इलाके के गेरवानी में संचालित क्रशर की देखरेख के लिए बिहार के बब्बन (43) को काम पर रखा गया था। क्रशर के पास ही एक घर में 22 वर्षीय युवती के परिजन घर से बाहर गए थे। वो घर पर अकेली थी। शुक्रवार की रात में युवती कमरे से बाहर बाथरूम के लिए निकली।


इसी दौरान मौका पाकर बब्बन उसके कमरे में घुस गया। जब युवती कमरे में आई, तो उसे डराते धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। फिर भाग गया। अब परिजनों के साथ पीड़िता ने पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के तमनार के बोड़िया निवासी जगन्नाथ प्रजा (47) ने ससुराल में अपनी 22 वर्षीय साली के साथ छेड़छाड़ करते हुए बैड टच किया। जीजा की नियत देखकर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों की सलाह पर उसने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75(2)-बीएनएस का अपराध दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की तालाश शुरू की गई। आज आरोपी जगन्नाथ प्रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->