रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन में विधायक डॉ. प्रीतराम तिर्की को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त किया गया है. आगामी आदेश तक संचालक मंडल का अध्यक्ष भी नियुक्त करता है.

राज्य शासन एतद द्वारा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के Memorandum of Assocoiation के आर्टिकल 72 (a) में उल्लेखित अधिकारों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक डॉ. विनय जायसवाल, डॉ. के.के. धुव, विधायक और नीलाभ दुबे. को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त करता है.
राज्य शासन एतद प्रमुख सचिव/सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल के पदेन अध्यक्ष के पद से मुक्त करते हुए आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में पदेन संचालक नियुक्त करता है.



 




 


Tags: