CG BREAKING: आदिवासी युवती से गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ़्तार

छग

Update: 2024-08-30 15:13 GMT
Kondgaon. कोंडगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में 19 साल की आदिवासी लड़की से गैंगरेप किया गया। लड़की अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। वारदात के दौरान उसकी सहेली भाग निकली। आरोपियों में लड़की का बॉयफ्रेंड और उसके 4 दोस्त शामिल हैं। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने लड़की को धमकी भी दी कि किसी को बताया जा जान से मार देंगे। आरोपियों के डर से लड़की ने करीब 20 दिन बाद FIR दर्ज कराई। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त को लड़की अपने किसी रिश्तेदार के घर सिलाई मशीन लेने के लिए केशकाल गई थी। उसके साथ उसकी सहेली भी थी। शाम के वक्त उसने अपने बॉयफ्रेंड कमलेश नेताम को फोन कर घर छोड़ने को कहा। इसके बाद कमलेश और उसका एक दोस्त बाइक लेकर पहुंचे। लड़कियों को घर छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कमलेश के 3 अन्य दोस्त भी मिल गए और उन्होंने रोक लिया। आरोप है कि चारों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर लड़की की सहेली डरकर वहां से भाग निकली। इसके बाद कमलेश अपनी गर्लफ्रेंड को जंगल में खींच ले गया।

आरोप है कि वहां पर कमलेश और उसके दोस्तों नंदकुमार पटेल, महेंद्र मरकाम, लक्ष्मीनाथ नेताम, सोनाराम मरकाम ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवती को धमकी दी थी कि अपने परिजनों या अन्य किसी को बताया तो तो जहां मिलोगी, वहीं जान से मार देंगे। वारदात के लड़की को जंगल में छोड़क सभी आरोपी भाग निकले। इसके बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंचीं। तब से वह काफी डरी हुई थी। फिर उसने 2-3 दिन पहले पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। उनके साथ 29 अगस्त को थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। केशकाल SDOP भूपत सिंह धनश्री ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। FIR के बाद हमने तत्काल कार्रवाई की है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->