CG BREAKING: फिल्मी स्टाइल में पीछाकर पुलिस ने पकड़ा बकरी चोर गिरोह

छग

Update: 2025-07-01 14:30 GMT
Jashpur. जशपुर। जशपुर पुलिस ने थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुहापानी में बकरियों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का फिल्मी अंदाज में पीछा कर भंडाफोड़ किया है। दरिमा चौक, अंबिकापुर में सरगुजा पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कार में सवार होकर खुले में चर रही बकरियों को उठाकर अपने साथ ले जाया करते थे। घटना की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी कर दी। आरोपियों का वाहन चिन्हित कर पीछा किया गया और अंततः उन्हें सरगुजा जिले के दरिमा चौक में घेराबंदी कर धर दबोचा गया। पूरी कार्रवाई में जशपुर और सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गिरोह से बकरी चोरी के कई मामलों में सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Tags:    

Similar News