CG BREAKING: लाखों ने इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

छग

Update: 2024-10-19 16:55 GMT
Pakhanjoor. पखांजूर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में जवानों के हाथ बड़ी सफतला मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इनामी नक्सली दंपति ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सली दंपति की पहचान असीन और अंजू के रूप में हुई है। आसिम पर 6 लाख रुपए और अंजू पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बता दें कि, सरेंडर करने वाले नक्सली दंपति पर कई मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट और नक्सल गतिविधियों के आरोप शामिल हैं। इस सरेंडर को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि यह नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Tags:    

Similar News

-->