CG Breaking: छग में जल्द आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

अलर्ट जारी

Update: 2024-06-27 13:40 GMT
Raipur. रायपुर। प्रदेश में कल 27 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना बनी हुई है।

एक जुलाई से वर्षा की मात्रा बढऩे की सम्भावना है। एक द्रोणिका मध्य गुजरात से पूर्वी विदर्भ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। IMD ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून की प्रगति के बारे में बताया, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून आज उत्तरी अरब सागर, गुजरात के शेष भागों, राजस्थान के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तराखंड के अधिकांश भागों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ भागों में आगे बढ़ चुका है।

आईएमडी ने बताया, अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के राजस्थान के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों, चंडीगढ़ और हरियाणा, दिल्ली के कुछ भागों, पंजाब के कुछ और भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग के 28 जून से 1 जुलाई तक झारखंड के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून आकर थम गया है। वहीं अब ​फिर से नए सिरे से चक्रवात सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाला नया सिस्टम तगड़ा होगा। (Monsoon in Chhattisgarh) जिसका असर दो तीन दिन नहीं बल्कि पूरे एक सप्ताह तक रहेगा। इसे लेकर रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जगहों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। अगर यह अनुमान सच साबित हुआ तो प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। मानसून की सक्रियता बुधवार से यानी 26 जून से दोबारा से शुरू होने की संभावना है। कई जिलों में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दिया है। हालांकि इससे पहले जिले में एक-दो स्थानों पर बूंदबांदी और हल्की बारिश हुई है, लेकिन इसने उमस में दोगुना इजाफा कर दिया।

मानूसन के आकर चले जाने से बादल पूरी तरह से साफ हो गया है। जिसके बाद अब फिर से तीखी धूप पड़ रही है। सोमवार को बाद मंगलवार को भी रायपुर समेत दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा राजनांदगांव जिलों में यही हाल रहा। अब कहा जा रहा है नए सिस्टम के आने से लगातार बारिश होगी। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक रायपुर का तापमान 37 के करीब पहुंच गया। वहीं तेज धूप से एक बार फिर लोग परेशान दिखे। दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 1.5 डिग्री की वृद्धि हो गई। तापमान में बढ़ोतरी और हवा में घुली नमी से उमस ने खूब परेशान किया। सोमवार को दिनभर तेज धूप भी खिली, जिससे बेचैनी का अहसास हुआ।

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून चक्र के एक्टिव होते ही 26 जून को दुर्ग के साथ संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञ का कहना है कि 26 जून से जुलाई के पहले हफ्ते तक अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है। दुर्ग जिले में अब तक 78.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 139.7 मिमी अहिवारा तहसील में दर्ज की गई। न्यूनतम 38.3 मिमी. दुर्ग तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 42.4 मिमी, धमधा में 56.3 मिमी, भिलाई 3 में 63.8 मिमी और पाटन में 128.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सोमवार को दुर्ग में 0.2 मिमी, धमधा में 3.3 मिमी, बोरी में 24.4 मिमी, भिलाई 3 में 3.3 मिमी और अहिवारा में 59.7 मिमी बारिश हुई।
Tags:    

Similar News

-->