CG BREAKING: विधायक गोमती साय की माता का निधन, विजय शर्मा ने जताया शोक
छग
Pathalgaon. पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव की विधायक गोमती साय की पूजनीय माता बसंती पैकरा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय की पूजनीय माता बसंती पैकरा का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय बसंती पैकरा एक धार्मिक, सरल और संस्कारी महिला के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया। विधायक गोमती साय के पारिवारिक इस शोक में अनेक जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।