CG BREAKING: 1.5 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-09 14:11 GMT
Mahasamund. महासमुंद। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार 9 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा पर कार्रवाई कर करीब 1.5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास पहुंची और नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई।

ट्रक चालक ने अपना नाम इम्तियाज खान (48) निवासी कर्नाटक और हेल्पर ने रवि प्रकाश राउतकर (45) निवासी मध्यप्रदेश बताया। पूछताछ के दौरान दोनों के जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी में ट्रक के भीतर छुपाकर रखी गई 9 बोरियों से 3 क्विंटल 12 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से मुंबई ले जाया जा रहा था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जियाउल हक (सप्लायर), सुखविंदर उर्फ बुलबुल (ट्रांसपोर्टर), नदीम अंसारी (सहयोगी) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 312.590 किलोग्राम गांजा, एक ट्रक, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.71 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी(2)(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस कार्रवाई से ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले एक बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।
Tags:    

Similar News