CG BREAKING: 3.72 करोड़ का फ्रॉड, गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार

छग

Update: 2025-04-12 13:28 GMT
Kanker. कांकेर। नौकरी पेशा व्यक्तियों को झांसे में लेकर लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कांकेर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का कांकेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसडीओपी मोहशीन खान ने बताया कि चारामा के रहने वाले मनोज सिन्हा थाना आकर मामला दर्ज कराया था कि आरवी कम्पनी, अंबिकापुर स्पर्श एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर अभय कुमार गुप्ता, रागीव हुसैन, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र करियाम एवं अन्य के ‌द्वारा कई
सरकारी
कर्मचारी से अधिकतम से अधिकतम लोन दिलाने का तथा उसका EMI कंपनी के ‌द्वारा ही चुकाने का झांसा देकर, करीब 28 नामदज लोग और अन्य पीड़ितों के साथ धोखा देकर सबके ऊपर मल्टीप्लाई बैंकों से लोन सेन्सन कराया गया था। आरोपियों के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जिन लोगों को लोन की जरूरत हो या किसी मजबूरी में हो, परन्तु उन्हें अपने सैलरी के बेस पर कोई बैंक लोन नहीं देते थे।


जिनका पहले भी लोन चल रहा है, उनको भी आपका लोन क्लोज करके आपको लोन दिया जायेगा, ऐसा बोलकर झांसे में लेकर, आर वी कम्पनी अम्बिकापुर एवं रायपुर स्पर्श एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा ठगा गया। जिनसे उक्त कपनी का टाईअप है ऐसे कई बैंकों जैसे HDFC, ICICI, Bandhan, Axis, IDFC, YES, Kotak Bank, bank of baroda एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों आदित्य बिड़ला घोला मंडलम, बजाज फाईनेश, fullertion india finnablo एवं पायरॉस एपके द्वारा लोन लेने वाले लोगों से PAN कार्ड
आधार कार्ड
, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, फार्म नं. 16 इत्यादि लोगों से लेकर कई बैंको से घर बैठे ही बगैर बैंक गए ही आरोपियों के द्वारा पर्सनल लोन शैक्शन कराया जाता था। पूरे मामले में आरोपी 50 प्रतिशत राशि को आरटीजीएस यूपीआई चेक, नगद माध्यम से पीड़ितों से लिया जाता था। सेक्शन लोन का ईएमआई कंपनी के द्वारा पटाया जाएगा, बोलकर कुल 28 लोगों से 3 करोड़ रुपये से अधिक धोखाधड़ी किया गया था।
Tags:    

Similar News