CG BREAKING: PM मोदी को गाली देने वाला पूर्व पार्षद गिरफ्तार

छग

Update: 2025-05-04 16:58 GMT
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मुकेश साहू ने वॉट्सऐप ग्रुप में रात 1:01 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मुकेश साहू पहले भाजपा के अधिकृत पार्षद थे। उनकी इसी तरह की हरकतों के कारण पार्टी ने उन्हें पहले ही निष्कासित कर दिया था।


पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इनमें पन्नालाल साहू, नारायण टेके, इशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश गांधी, गिरधर ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, प्रेमसाय कलिहारी, ताम्रध्वज सिन्हा और चंदन सिन्हा शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि मुकेश साहू की इस पोस्ट से सभी कार्यकर्ता आहत हैं।
Tags:    

Similar News