CG BREAKING: भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

Update: 2024-07-09 16:13 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी के माना विमानतल आज रात छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे है। वे आज रात 9 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचकर रात्री विश्राम करेंगे। अगले दिन, 10 जुलाई को सुबह 10 बजे से राज्य के बड़े और वरिष्ठ नेताओं ने मीटिंग का आयोजन किया है। जिसमें कई बड़े नेता भी शामिल होने जा रहे है। राज्य शासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वही आज रात ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी रायपुर पहुंचने वाले है।


आपको बता दें, राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल बैठक होगी। इस बैठक में BJP कार्यसमिति मंत्रणा करेगी। वहीं एक ओर इस बैठक को लेकर मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों को इसका आमंत्रण भी मिला हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे।




इसके साथ ही CM साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इस बैठक में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को सराहना मिलेगी। इस दौरान निकाय और पंचायत चुनाव पर मंथन होगा। इसके साथ ही आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए टास्क दिए जाएंगे। वहीं संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा होगी।

Tags:    

Similar News

-->