CG BREAKING: 18 लाख की 3 महिला नक्सली ढेर, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

छग

Update: 2024-08-30 18:10 GMT
Narayanpur. नारायणपुर। सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत् उत्तर बस्तर डिवीजन क्षेत्रान्तर्गत नारायणपुर-कांकेर सीमावर्ती हचेकोटी, छिंदपुर, बिनागुण्डा, पांगुड़ के जंगल में लगातार 72 घंटों तक अभियान चलाया था। इसमें 3 वर्दीधारी महिला ईनामी नक्सली मारी गई थी। पुलिस ने 18 लाख की 3 ईनामी महिला नक्सलियों की शिनाख्ती की है। मुठभेड़ में मारी 5-5 लाख के 2 ईनामी और 8 लाख की वर्दीधारी महिला माओवादियों की शिनाख्ती हुई है। मृत माओवादियों का उत्तर-बस्तर डिवीजन के अन्तर्गत एसीएम &
PLGA Coy No5
के रूप में पहचान हुई है। मौके से 303 राइफल, 315 राइफल, बीजीएल लांचर, भरमार बंदूक सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद हुई।

मारी गई नक्सली
लक्ष्मी, पद- PLGA Coy No 5, उत्तर बस्तर डिवीजन, निवासी मल्कानगिरी जिला, ओडिशा, ईनामी- 8 लाख।
सविता, पद- ACM (Area Committee Member), परतापुर एरिया कमेटी , उत्तर बस्तर डिवीजन, मानपुर-मोहाला जिले के निवासी, ईनामी- 5 लाख।
शांता, पद- ACM (Area Committee Member), परतापुर एरिया कमेटी, उत्तर बस्तर डिवीजन, बीजापुर जिले के निवासी, ईनामी- 5 लाख।
Tags:    

Similar News

-->