CG BREAKING: 15 इंस्पेक्टरों के तबादले, पुरानी बस्ती थाना प्रभारी को मिला कबीरधाम का प्रभार
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 15 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें रायपुर के पुरानी बस्ती थाना प्रभारी का तबादला कबीरधाम किया गया है। वहीं, सुकमा आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला को सुकमा से स्थानांतरित कर बेमेतरा भेजा गया है। यह तबादले डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के तहत किए गए हैं। सभी अधिकारियों को जल्द नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।