CG BREAKING: 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ‘नियत’ योजना और पुनर्वास नीति का असर एक बार फिर दिखा है। बीजापुर जिले में कंपनी नंबर-2 के एक सक्रिय पार्टी सदस्य समेत 13 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल ₹23 लाख का इनाम घोषित था। इन सभी ने आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पर फायरिंग, आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
👥 आत्मसमर्पण कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ अधिकारी:
बीएस नेगी, डीआईजी, सीआरपीएफ
डॉ. जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर
यूलेण्डन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
मंयक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक
सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मौके पर प्रदान की गई।
📊 साल 2025 की अब तक की स्थिति:
✅ 241 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं
✅ 270 नक्सली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए
✅ 126 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं
सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति को लेकर बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों की रणनीति लगातार सफल हो रही है। अधिकारियों का मानना है कि आगे भी बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।