Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में कैबिनेट मंत्री का दायित्व प्राप्त करने वाले गुरु खुशवंत साहेब को लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में हम सब मिलकर निरंतर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता जनहित और विकास कार्य हैं।


जिन्हें धरातल पर उतारने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का सहयोग आवश्यक है। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण जनता की जरूरतें और पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्षों ने मंत्री से अपेक्षा जताई कि उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिलकर काम करने से प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
Tags: