CG: पैरोल में जेल से निकला आरोपी फरार, पुलिस ने फिर पकड़ा

छग

Update: 2025-02-07 16:52 GMT
Bacheli. बचेली। पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी दंतेवाड़ा में सजा काट रहा था। पैरोल पर घर आने के बाद फरार हो गया था। उसे बचेली के सिम्पलेक्स नाला के पास बचेली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा। थाना से मिली जानकारी के अनुसार पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी मुन्ना भास्कर दंतेवाड़ा जो न्यायालय के आदेश उपरांत जिला जेल दंतेवाड़ा में सजा काट रहा था।


आरोपी मुन्ना भास्कर पैरोल अवकाश पर आने पश्चात फरार हो गया था। न्यायालय से आरोपी का बेमियादी गिरफ्तारी वांरट जारी होने से विभाग के उच्चाधिकारी के मार्गदर्शन में मुन्ना की लगातार तलाश की जा रही थी। पांच फरवरी को बचेली के सिम्पलेक्स नाला के पास बचेली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसे 6 फरवरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।
Tags:    

Similar News

-->