CG: अभिषेक टंडन ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

छग

Update: 2024-08-29 18:06 GMT
Raipur. रायपुर। भाजपा पूर्व खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक उत्कल क्रीड़ा मंडल संयोजक अभिषेक टंडन ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। अभिषेक टंडन ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर लिखा है,” हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करता हूं। खेल को समर्पित ध्यानचंद जी का जीवन हमें बताता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपने परिश्रम व समर्पण से विश्व पटल पर मां भारती का गौरव कैसे बढ़ाया जा सकता है। सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं। ” आज पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन, लोगों को अपने फेवरेट खेल को खेलने के लिए और खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए स्पोर्ट्स की आदत डालने के लिए प्रोत्साहित
किया जाता है।


इस दिन देश के राष्ट्रपति, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड नामित लोगों को देते हैं। हर साल 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, यह दिन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, बता दें कि आज के दिन ही हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद का जन्म हुआ था, उन्हें हॉकी के सबसे महान खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाता है, उन्होंने साल 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते, वहीं भारत सरकार ने ध्यानचंद को 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था, भारतीय हॉकी में ध्यानचंद ने जो इतिहास लिखा है उसे आज भी याद कर भारतीय गर्व महसूस करते हैं, ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Tags:    

Similar News

-->