CG: युवक के साथ ठगी, आरोपी ने वसूले डेढ़ लाख रूपए

छत्तीसगढ़

Update: 2024-07-13 16:34 GMT
CG: युवक के साथ ठगी, आरोपी ने वसूले डेढ़ लाख रूपए
  • whatsapp icon
RAIPUR रायपुरराजधानी रायपुर में जांजगीर जिले के एक युवक के साथ ठगी की वारदात हो गई है। आरोपी ने युवक को NTPC में जूनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी लगने के बहाने डेढ़ लाख वसूल लिए। फिर अपना मोबाइल बंद कर घर से फरार हो गया। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
मनीष कुमार ने शनिवार को राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज करवाई। जिसमें पुलिस को बताया कि वह बलौदा थाना जांजगीर का रहने वाला है। उसकी मुलाकात जनवरी 2024 में सरायपाली के दामोदर प्रधान से हुई थी। दोनों न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के एक होटल पर मिले। दामोदर ने उसे NTPC में जूनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी लगने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने 3 लाख रुपए मांगे।
मनीष, आरोपी के झांसे में आ गया। उसने 14 जनवरी 2024 को 1 लाख रुपए दिए। फिर फरवरी में 50 हजार और दे दिए। आरोपी डेढ़ लाख रुपए लेकर नौकरी की बात पर टालमटोल करने लगा। आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया और घर से भी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News