महर्षि कश्यप जयंती पर पूजन अर्चना कर मनाई समारोह पूर्वक जयंती

छग

Update: 2023-04-06 10:23 GMT
बतौली। प्रत्येक वर्ष की भांति 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती रौनियार समाज हर्षोल्लास के साथ मनाता आया है। रौनियार समाज बतौली के इसी के उपलक्ष में बतौली स्थित सर्वेश्वरी अघोर आश्रम में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर बतौली इकाई के रौनियार समाज की महिला एवं पुरुषों ने समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया।और महर्षि कश्यप को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष रौनियार इकाई के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि कश्यप हम सबके जनक है। और हम उनको देवतुल्य मानते हैं।
प्रत्येक वर्ष के 5 अप्रैल को जन्म दिवस के अवसर पर जयंती का आयोजन किया जाता है, समारोह पूर्वक मनाया जाता है उपस्थित जनों को रौनियार समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। और समाज को संगठित होने और महर्षि कश्यप द्वारा बताए गए कार्य करने को कहें उपस्थित जनों को आनंद कुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, अवधेश गुप्ता ने संबोधित किया। इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता,जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता,आनंद कुमार गुप्ता,मुकेश कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,राजेश गुप्ता, लव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, शशि कला गुप्ता, ममता गुप्ता, सीमा गुप्ता के साथ अन्य महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News