Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया। 16 जुलाई 2025 की शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चले विशेष अभियान में कुल 92 व्यक्तियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यह अभियान नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन एवं धमधा के नेतृत्व में समन्वित रूप से चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबों, ठेलों और दुकानों की निगरानी की और निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को बंद कराया।
कार्रवाई इस प्रकार की गई
छावनी क्षेत्र: खुर्सीपार में 3 व्यक्तियों पर कार्रवाई
भिलाई नगर क्षेत्र: भिलाई नगर (6), भिलाई भट्टी (1), नेवई (1), सुपेला (4), वैशालीनगर (1)
दुर्ग क्षेत्र: मोहन नगर (6), पद्मनाभपुर (4), पुलगांव (6), अंजोरा (1)
पाटन क्षेत्र: पाटन (9), रानीतराई (9), जामगांव आर (1), अंडा (5), अमलेश्वर (7), मचांदुर (5), उतई (9)
धमधा क्षेत्र: धमधा (6), नंदिनी (8)
इस दौरान अड्डेबाजी के स्पॉट माने जाने वाले कई होटलों, ढाबों और दुकानों को भी समय पर बंद कराया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अभियान कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
Tags: