रायपुर में कारोबारी का अपहरण, 5 लोग गिरफ्तार

कारोबारी को 5 घंटे तक घुमाते रहे युवक, अधिकांश आरोपी पढ़ने लिखने वाले है.

Update: 2020-11-29 02:53 GMT

रायपुर। राजधानी के प्रॉपर्टी डीलर विवेक गुप्ता का शुक्रवार रात 11:30 बजे अपहरण हो गया था। ये पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि ये घटना मोतीबाग चौक के पास की है। पुलिस ने बताया की मामूली विवाद पर अपनी गाड़ी में अपहरण करके अमलेश्वर ले गए थे। विवेक गुप्ता के साथ अपहरण करने वाले आरोपियों ने मारपीट की। गोल बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेक गुप्ता को सकुशल छुड़ाया गया।




 



 


Tags:    

Similar News