अंडरब्रिज में डूबने से BSP श्रमिक की मौत

छग

Update: 2022-08-11 17:05 GMT
भिलाई। भिलाई तीन के सिरसाकला अंडरब्रिज में हुए जल भराव में डूबने से बीएसपी के ठेका श्रमिक की मौत हो गई। लोगों ने शव को पानी में तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। भिलाई तीन पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान वार्ड 33 ग्राम सिरसा भिलाई तीन निवासी देवबगस निर्मलकर (59) के रूप में हुई है।
वह भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवबगस निर्मलकर 10 अगस्त की सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह काम से देर रात तक घर नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। 11 अगस्त की सुबह बंद अंडर ब्रिज में भरे पानी में उसका शव तैरते हुए देखा गया।
भिलाई तीन पुलिस का कहना है कि देवबगस हमेशा इसी अंडर ब्रिज होकर घर जाता था। बारिश के चलते जलभराव होने से इस अंडरब्रिज को बंद कर दिया गया है। इसके बाद भी कुछ लोग यहां से आते जाते हैं। देवबगस भी ड्यूटी से लौटते समय इसी अंडरब्रिज से आया। यहां पानी का भराव अधिक होने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
Tags:    

Similar News