बुजुर्ग महिला से हैवानियत, फरार आरोपी के लिए पुलिस ने रखा 5000 का इनाम

छग

Update: 2026-04-07 15:19 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले में 3 अप्रैल को एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई क्रूर हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पांडा उर्फ मिथुन के बारे में जानकारी देने या उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस संबंध में एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने 5 संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर कोई भी सूचना साझा कर सकता है।
घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के सदभावना चौक, रिंग रोड में टीटीएस फ्रेस फिश कंपनी के झाला में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने पाया कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर आरोपी ने सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में पानी की बोतल डालकर और अत्याचार किया। फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर संटू बाग ने बताया कि महिला के सिर की तीन हड्डियाँ टूट गई थीं, सीने की 12 पसलियाँ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थीं और हमले के कारण फेफड़ा और दिल भी फट गए थे। घटना की बर्बरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है और क्षेत्र में छापेमारी जारी है।
एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय डीआईजी व एसएसपी जिला-सरगुजा द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 217/2026, धारा 64(2) और 103(1) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का हुलिया इस प्रकार है: रंग-सांवला, ऊँचाई लगभग 5 फीट 4 इंच, घुंघराले लंबे बाल, एकहरा बदन, पतला हल्का शरीर, काले दाढ़ी और मूंछ, हल्का गुलाबी शर्ट और नीला जींस पहना हुआ, सिर में नीला गमछा और पीठ पर झोला लटका हुआ।
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर इस प्रकार हैं: डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा - 94791-93501, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा - 94791-93502, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर - 94791-93503, पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला-सरगुजा - 94791-93599, थाना कोतवाली अंबिकापुर - 94791-93508। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और जांच जारी है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे अपराधों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर न्याय दिलाया जा सके।
एसएसपी ने यह भी कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। इस मामले में पुलिस की सक्रियता और आम नागरिकों की सहयोगात्मक भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News