चौक के पास टूटी नाली, कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा

cg news

Update: 2025-06-26 06:45 GMT

अर्जुनी। एडीबी के तहत भाटापारा से बलौदाबाजार मुख्य सड़क निर्माण के दौरान अर्जुनी गांव में सड़क के दोनों ओर नाली बनाई गई थी। सड़क के दोनों ओर बनाए गए नाली निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते अब नालियां पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्राम अर्जुनी टोनाटार तिगड्डा चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली टूट गई है। अर्जुनी टोनाटार चौक के पास टोनाटार की ओर जाने वाले सड़क के बीचो-बीच नाली को टूटे कई महीने हो चुके हैं।

वही संबंधित विभाग की अनदेखी राहगिरो के लिए किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अर्जुनी से टोनाटार चौक पर कई गांवो के राहगीरों का आना-जाना रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हाल ही में एक निजी अस्पताल का एम्बुलेंस इसी गड्ढे में बुरी तरह से फंस गया जिसे स्थानीय लोगो की मदद से जद्दोजहद कर निकाला गया। इस प्रकार की घटना कोई नई बात नही है ।लंबे समय टूटी हुई नाली में गिरकर कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। उसके बावजूद संबंधित विभाग कुंभकर्णीय नींद में सोए हुए हैं। इस मार्ग से कई ट्रांसपोटिंग ट्रकों व अवैध रेत माफियाओं का गाड़ियों का आवागमन लगा रहता है। जिस पर नकेल कसने की जरूरत है यदि यही हाल रहा। तो पूरी सड़क ही जर्जर हो जाएगा । जिसका भुगतना आम लोगो को भोगना पड़ेगा ।

पूर्व जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश साहू टोनाटार सरपंच विष्णु कोसले उपसरपंच पिंकू कुलेश्वर वर्मा पूर्व उपसरपंच गेंदराम वर्मा मेघु रजक चिंतामणि जायसवाल ने बताया कि अर्जुनी टोनाटार चौक के पास सड़क के बीचो-बीच नाली की छत टूट गई है और छड भी दिखाई दे रहे हैं। नाली को टूटे कई महीने हो चुके हैं। फिर भी संबंधित विभाग द्वारा टूटी हुई नाली की मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने टूटी हुई नाली की शीघ्र ही मरम्मत करने की मांग की है।

Tags:    

Similar News

null