लक्ष्मी वर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा के छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक अनुभव और सेवाभावी व्यक्तित्व राज्यसभा में प्रदेश के हितों को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उन्होंने संगठन और समाज के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके राज्यसभा में पहुंचने से छत्तीसगढ़ को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और प्रदेश से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का अनुभव, कार्यशैली और समाज सेवा की भावना उन्हें एक मजबूत जनप्रतिनिधि बनाती है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को नई दिशा मिलेगी। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास जताया कि लक्ष्मी वर्मा अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, जनहित के मुद्दों और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ निश्चित रूप से प्रदेश को मिलेगा। लोकसभा सांसद ने आगे कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं को राजनीति और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा सांसद बनना इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे महिलाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। अंत में बृजमोहन अग्रवाल ने लक्ष्मी वर्मा के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आवाज को मजबूती से उठाते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगी।